Connect with us

Punjab

CM Bhagwant Mann ने पंजाब की चुनौतियों के लिए विश्व बैंक से मांगा सहयोग

Published

on

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने राज्य के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों का सामना करने के लिए विश्व बैंक से सहयोग मांगा है। शुक्रवार को भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्ट टानो कौमे से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान करने की पुरजोर वकालत की। इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात साझा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्तीय और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने विकास को गति देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का मुख्य उद्देश्य राजकोषीय विवेक, बेहतर प्रशासन और सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करना है।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि विश्व बैंक का यह सहयोग पंजाब में बुनियादी ढांचे के विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वित्तीय सहायता राज्य की प्राथमिकताओं को बढ़ाने में सहायक होगी और पंजाब को समृद्धि व विकास की दिशा में आगे ले जाएगी।

CM Bhagwant Mann ने पर्यावरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए भूजल संरक्षण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पंजाब के विकास एजेंडे का महत्वपूर्ण हिस्सा है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज