Connect with us

Punjab

अमेरिका से Deport किए गए मोहाली के युवक की शिकायत पर हरियाणा के दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज।

Published

on

अमेरिका से Deport किए गए मोहाली के युवक की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला के दो ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरजिंदर अंटाल और मुकुल निवासी अंबाला कैंट के रूप में हुई ।

दोनों एजेंट ने युवक को 45 लाख रुपए लेने के बाद अमेरिका भेजा था। आरोपियों पर पुलिस ने भारतीय न्याय सहिता की धारा 143, 316( 2), 318( 4) और इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस बारे में तरनवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

दोस्त के जरिए एजेंटों से की थी मुलाकात

तरनवीर ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि दोनों आरोपी बिजनेस पार्टनर हैं। वह अपने दोस्त गुरशरन सिंह, जो बूथगढ़ का निवासी है, के जरिए इन आरोपियों से मिला था। 10 जुलाई 2024 को उसने अपना पासपोर्ट दोनों आरोपियों को दिया था। गुरजिंदर सिंह ने उसे बताया था कि वह फ्लाइट के जरिए उसे यूएसए भेज देंगे और वहां पर काम का इंतजाम भी कर देंगे, लेकिन इसके लिए उसे 45 लाख रुपये देने होंगे।

तरनवीर ने बताया कि कोलंबिया पहुंचने के बाद उसके परिवार ने आरोपी को 18 लाख रुपये दिए। जब वह मैक्सिको पहुंचा, तो आरोपी शेष पैसे उसके घर आकर उसके पिता से ले गए। यात्रा के दौरान उसे और उसके साथियों को चार महीने तक कोलंबिया में रुकना पड़ा, जिसके बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया था। जब वे वहां फंस गए, तो आरोपी ने कहा कि वह गलत तरीके से अमेरिका नहीं जाना चाहता और भारत वापस लौटना चाहता है। इसके जवाब में गुरजिंदर ने कहा कि अब वह वापस नहीं आ सकता और उसे वहां जाना ही पड़ेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog1 hour ago

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

Blog3 hours ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog3 hours ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Punjab4 hours ago

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने का न्यौता, SGPC में पारदर्शिता औऱ जवाबदेही की मांग 

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?