Connect with us

Punjab

Punjab: कैबिनेट मंत्री Meet Hayer ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Published

on

बरनाला से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री Meet Hayer ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेजा |

संगरूर से आप पार्टी का सांसद चुने जाने के बाद मीत हेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पंजाब से आप के तीन सांसद चुने गए हैं| गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर से चुनाव लड़ा और खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान को बड़े अंतर से हराया।

संगरूर में मीत हेयर की जीत के बाद उनकी बरनाला सीट खाली हो गई, जिसके बाद चुनाव आयोग जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव कराएगा| बरनाला ही नहीं, गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर रंधावा, गिद्दड़बाहा से अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और होशियारपुर से डॉ. राज कुमार चैबेवाल के संसद पहुंचने के बाद यहां भी उपचुनाव होने हैं |

आपको बतादें की मीत हेयर का जन्म 1989 में हुआ था। वह बरनाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं। 2017 में पहली बार मीत हेयर ने चुनाव लड़ा था और फिर उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से 50 प्रतिशत वोट हासिल करके जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया| वहीं 2024 में संगरूर से लोकसभा चुनाव में गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को हराकर जीत हासिल की | अब उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग