Connect with us

Punjab

पानी की लड़ाई में पानी की तरह खू/न, Car पर 60 राउंड Firing, 4 की मौ*त

Published

on

गुरदासपुर जिले में दो पक्षों की अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई| करीब सात लोग घायल हो गए हैं| बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने 60 राउंड Firing की| यह लड़ाई रजबाहे के पानी को लेकर हुई थी |

फायरिंग के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए| घायलों में दो की हालत गंभीर है| मृतकों की पहचान पहले पक्ष के गांव विठवां निवासी शमशेर सिंह और बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे पक्ष के गांव मुर निवासी निर्मल सिंह और विठवां निवासी बलराज सिंह के रूप में हुई है।

परिजन घायल को सिविल अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की| विठवन गांव में दो गुटों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी, जो खूनी हो गई |

सिविल अस्पताल के डॉक्टर एकमजीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद अंग्रेज सिंह और सुरिंदर सिंह घायल हालत में उनके पास आए थे। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। बाद में शमशेर सिंह और बलजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी |

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि झगड़ा रंजिश के कारण हुआ है। गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई हैमामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा