Connect with us

Punjab

BJP सांसद कंगना रनोट की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी:व्यक्तिगत पेश होना होगा, किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला पर की थी गलत टिप्पणी

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट आज बठिंडा कोर्ट पेश होंगी। उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की है। हालांकि, कोर्ट ने कंगना रनोट को आज यानी 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।

दरअसल, किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला पर कंगना ने गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर उनका मजाक उड़ाया था। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।

हाल ही में, कंगना रनोट ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया।

पिछले साल 27 अक्टूबर को बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं थी भाजपा सांसद कंगना रनोट।

पिछले साल 27 अक्टूबर को बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं थी भाजपा सांसद कंगना रनोट।

जानें क्या है पूरा मामला…

कंगना ने बुजुर्ग महिला का उड़ाया था मजाकः कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी।

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैगजीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’​​​​​​

बुजुर्ग महिला पर कंगना ने ये पोस्ट किया था और उनका मजाक उड़ाया था।

बुजुर्ग महिला पर कंगना ने ये पोस्ट किया था और उनका मजाक उड़ाया था।

बुजुर्ग महिला ने साल 2021 में किया था केस

बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था।

इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है।

बुजुर्ग महिला ने भी कंगना पर किया था पलटवार

  • कंगना क्या जानें कि खेती क्या होती है?: 
  • कंगना के ट्वीट के बाद जब मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया तो एक टीवी चैनल से बातचीत में मोहिंदर कौर ने कहा था कि, “कंगना क्या जानें कि खेती क्या होती है? वह कमली (पागल) है। उसने जो कुछ भी कहा, उस पर लानत है। कंगना को क्या पता कि किसान की कमाई क्या होती है। जब पसीना बहता है, खून गर्म होता है, तब कहीं पैसा आता है। किसानी से पैसा कमाना बहुत मुश्किल है। कंगना ने मुझ पर बहुत गलत तोहमत लगाई है।”
  • मुझे 100 रुपए से क्या करना है: 
  • मोहिंदर कौर ने इसी इंटरव्यू में कंगना के 100 रुपए वाले कमेंट पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि उनके खेतों में काम खत्म नहीं होते, ऐसे में वे 100 रुपए के लिए प्रदर्शन में शामिल होने क्यों जाएंगी। कंगना ने जो कुछ कहा है, वह गलत बात है। कभी किसी के लिए गलत नहीं बोलना चाहिए।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National12 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National15 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा