Connect with us

Punjab

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Published

on

लुधियाना में “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना जमालपुर की टीम ने भारी मात्रा में नशा (भुक्की चूरा पोस्त) और चार वाहन बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी डीसीपी रूरल जसकिरणजीत सिंह तेजा ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि एडीसीपी-4 जशनदीप सिंह गिल और एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया इंद्रजीत सिंह बोपाराय के नेतृत्व में एसएचओ दलबीर सिंह और उनकी टीम ने लाडोवाल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

बरामदगी का विवरण:

  • हरियाणा नंबर ट्रक से 120 बोरियां (लगभग 24 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त)
  • लुधियाना नंबर महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक से 15 बोरियां (300 किलो)
  • पटियाला नंबर इसूज़ु गाड़ी से 15 बोरियां (300 किलो)
  • स्कॉर्पियो गाड़ी से 5 बोरियां (1 क्विंटल)

कुल मिलाकर भारी मात्रा में नशे की खेप और चार वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं।

कैसे हुई कार्रवाई:
27 मार्च को सुबह करीब 4:30 बजे जमालपुर चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा नंबर का एक ट्रक, जिस पर “गिल कोच” लिखा है, लाडोवाल क्षेत्र में खड़ा है और उसमें नशे की बड़ी खेप मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हंबड़ा रोड पर गांव फागला बस स्टैंड के पास एक सुनसान जगह पर रेड की। मौके पर आरोपी ट्रक से अन्य गाड़ियों में भुक्की की बोरियां लोड कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर फरार हो गए।

फायरिंग और पीछा:
रेड के दौरान स्कॉर्पियो में सवार दो आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पीछा करते हुए गांव खहरा बेट के पास आरोपियों की गाड़ी असंतुलित होकर गुरुद्वारा साहिब की दीवार से टकरा गई। आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा और जल्द ही आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और मामले में पुलिस पर फायरिंग व ड्यूटी में बाधा डालने जैसी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement