Connect with us

Punjab

Punjab पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: गुमटाला ग्रेनेड हमले के आरोपी गिरफ्तार, नार्को-टेरर मॉड्यूल का खुलासा

Published

on

Punjab पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी बागा सिंह और अमृतसर ग्रामीण निवासी पुष्कर सिंह उर्फ सागर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, 9 जनवरी 2025 को गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला राज्य में दहशत फैलाने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से किया गया था। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बागा सिंह ड्रग तस्कर सरवन भोला का करीबी रिश्तेदार है। सरवन भोला, रणजीत सिंह उर्फ चीता का भाई है, जो फिलहाल 532 किलो हेरोइन मामले में बठिंडा जेल में बंद है।

यह मॉड्यूल मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए आतंकवादी गतिविधियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड और दो आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद और ड्रग तस्करी के आपसी संबंधों को उजागर करती है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National2 hours ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National3 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National3 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National3 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National3 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी