Connect with us

Punjab

भगवंत मान सरकार हर घर को देगी मुफ्त CM स्वास्थ्य कार्ड: डॉ. बलबीर सिंह

Published

on

पंजाब सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को आगामी 22 तारीख को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस वादे को पूरा करती है, जिसमें हर नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई थी।

हेल्थ कार्ड से लेकर इलाज तक सब कुछ मुफ्त

डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि हेल्थ कार्ड बनवाने से लेकर इलाज तक का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को किसी भी स्तर पर एक रुपया भी वसूलने की अनुमति नहीं है

अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने योजना के दुरुपयोग के खिलाफ पहले ही कड़ा रुख अपनाया है। मुक्तसर और मानसा से शिकायतें सामने आई थीं, जहां कुछ लोग हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर 50 रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घर-घर जाकर होगा रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यूथ क्लब के वॉलंटियर घर-घर जाकर टोकन बांटेंगे। नागरिकों को निर्धारित सेंटर पर जाकर आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ मुफ्त में हेल्थ कार्ड बनवाना होगा।

शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार वेलफेयर स्कीम के नाम पर किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को धोखा देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

डॉ. बलबीर सिंह ने दोहराया कि मान सरकार पारदर्शी, भरोसेमंद और जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह योजना पूरी तरह मुफ्त, आसान और सभी नागरिकों के लिए होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 mins ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National2 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab14 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग