Connect with us

Punjab

Punjab सरकार आपके द्वार’ योजना से घर बैठे 43 सेवाओं का लाभ

Published

on

Punjab सरकार शुरू से ही राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। जनहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण निर्णय घर बैठे ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को उनके घरों पर ही सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। अब पंजाब के नागरिक बिना किसी झंझट के घर बैठे सभी जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

‘सरकार आपके द्वार’ योजना के तहत, लोगों को 43 सेवाएं घर बैठे ही प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट तय कर सकते हैं और अपना काम आसानी से करा सकते हैं। अपॉइंटमेंट तय होने के बाद लोगों को आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और अन्य जानकारी दी जाती है, ताकि प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी बनी रहे।

पहले पंजाब के लोगों को छोटे-मोटे काम करवाने के लिए तहसील, अदालतों और अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार उन्हें सिफारिशों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब ‘सरकार आपके द्वार’ योजना ने इस समस्या का समाधान कर दिया है।

इस योजना के तहत, पंजाब सरकार 43 महत्वपूर्ण सेवाएं घर पर ही प्रदान कर रही है। इनमें लाइसेंस, राशन कार्ड और अन्य कानूनी या व्यक्तिगत जरूरतों से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इस पहल ने लोगों का समय और ऊर्जा बचाने के साथ ही सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनता के लिए सुलभ बना दिया है।

पंजाब सरकार के अन्य कदम, जैसे बिजली बिल माफी और युवाओं को रोजगार प्रदान करना, राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। यह योजना भी जनता के जीवन को सरल और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज