Connect with us

Punjab

Shri Darbar Sahib के बाहर फायरिंग, सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कोशिश, हमलावर गिरफ्तार

Published

on

Shri Darbar Sahib के बाहर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। फायरिंग की इस घटना में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए !

Table of Contents

हमलावर गिरफ्तार

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता और तेजी दिखाते हुए हमलावर को तुरंत पकड़ लिया। हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है, जो डेरा बाबा नानक का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर कल से ही श्री दरबार साहिब में मौजूद था और इस हमले की योजना बना रहा था।

गोलियों की गूंज से मची दहशत

श्री दरबार साहिब के बाहर इस तरह की घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। बड़ी भीड़ के बीच फायरिंग होने से किसी की जान भी जा सकती थी।

नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

फायरिंग की घटना पर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कड़ी निंदा की। उन्होंने पंजाब पुलिस, और केंद्रीय एजेंसियों की बड़ी चूक करार दिया। नेताओं ने कहा:
“यह सर्वविदित था कि सुखबीर सिंह बादल श्री दरबार साहिब में मौजूद हैं। इसके बावजूद सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही हुई, जो बेहद चिंताजनक है।”

सरकार पर उठे सवाल

इस घटना ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से घटना की जिम्मेदारी लेने और फौरन कार्रवाई करने की मांग की है।

सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित

हालांकि, फायरिंग के दौरान सुखबीर सिंह बादल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद उनके समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावर के पीछे किसी संगठन का हाथ है या यह उसकी व्यक्तिगत साजिश थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab39 mins ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab44 mins ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े

Punjab51 mins ago

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के विकास को बल मिलेगा: संजीव अरोड़ा

Punjab1 hour ago

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — Manish Sisodia

National17 hours ago

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा:CM भगवंत सिंह मान