Connect with us

Punjab

मोहाली में हादसा: धुंध के कारण Kharar-Kurali highway पर दो स्कूल बसें टकराई, एक के ड्राइवर समेत कई बच्चे घायल

Published

on

मोहाली के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह धुंध की वजह से दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई। एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल ले गया।

हादसे में एक बस ड्राइवर की टांग में फ्रैक्चर का पता चला। जबकि, दूसरे ड्राइवर के सिर पर छह टांके लगे। वहीं, हादसे में तीन बच्चे घायल हुए। इनमें से दो को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई। जबकि एक को आब्जर्वेशन पर रखा गया है।

यमुना अपार्टमेंट के पास हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह यमुना अपार्टमेंट के पास हुआ। उस समय धुंध बहुत ज्यादा थाी। ऐसे में बस चालक को दिक्कत आई। इस दौरान सेंट इजरा और डीपीएस की बसें आपस में टकरा गई। हादसे के बाद दोनों स्कूलों का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ

पंजाब-चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया

पंजाब-चंडीगढ़ में सड़क और आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसा मौसम अभी कई दिन रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कई दिन तक अब इसी तरह से घना कोहरा पड़ेगा। जिससे विजिबिलिटी काफी कम रहने वाली है। जबकि अभी भी दिन और रात के तापमान में काफी फर्क है। सुबह के घने कोहरे के बाद दिन चढ़ते ही सूरज की धूप से अभी घने कोहरा छंट जा रहा है।

दिन के समय ठंड से काफी राहत मिल रही है। दूसरी तरफ घने कोहरे की वजह से उड़ानों पर असर पड़ने लगा है। आज भी तीन फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं और दो को डायवर्ट किया गया है। सर्द रातों की वजह से लोग सड़कों पर आग जलाकर राहत पाने का प्रयास करते नजर आते हैं।

अधिकतम-न्यूनतम तापमान में अभी भी बड़ा फर्क

घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने के बावजूद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी भी काफी फर्क है। मौसम विभाग के अनुसार रोपड़ में सबसे ज्यादा तापमान 27.1 डिग्री आंका गया है, जबकि सबसे कम तापमान होशियारपुर 6.7 डिग्री आंका गया है।

जिससे साफ है कि दिन के समय अभी भी गर्मी रहती है और रातें सर्द हो रही हैं। घने कोहरे की वजह से आज सुबह जयपुर और दिल्ली को जाने वाली दो फ्लाइट्स को रद्द कर देना पड़ा है और जबकि दिल्ली और जयपुर से आने वाली दो फ्लाइट्स नहीं आ सकी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग