Connect with us

Punjab

गांव Mugal Chakk में AAP उम्मीदवार Harmeet Sandhu को मिला जबरदस्त Support, लोगों ने कहा – इस बार जीत पक्की

Published

on

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के पक्ष में लोगों का जोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव-गांव में हो रही जनसभाओं और मुलाकातों में जनता का भारी समर्थन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में गांव मुगल चक्क में एक बड़ी जन-मिलनी’ हुई, जिसमें ग्रामीणों ने संधू का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से जिताने का भरोसा दिया।

इस जन-मिलनी का आयोजन गांव के सरपंच गुरबेज सिंह के नेतृत्व में किया गया था। बड़ी संख्या में गांववासी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और “हरमीत संधू जिंदाबाद” के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम में पहुंचे हरमीत सिंह संधू ने गांववासियों के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि “गांव मुगल चक्क के लोगों का यह प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है। यह सिर्फ एक मीटिंग नहीं, बल्कि लोगों का AAP सरकार की नीतियों पर भरोसा दिखाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “दिन-प्रतिदिन हमारे साथ लोगों का काफ़िला बढ़ रहा है। यह साफ दिखाता है कि इस बार AAP की बड़ी जीत तय है। जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम उसी के दम पर लोगों की सेवा करेंगे।”

सरपंच गुरबेज सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि गांव के लोग हरमीत संधू के साथ हैं और उन्हें पूरी बढ़त से जिताने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संधू एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं और जनता के मुद्दों को समझते हैं।

गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी खुलकर हरमीत संधू का समर्थन किया। लोगों का कहना था कि वह एक ऐसे नेता हैं जो जमीन से जुड़े हुए हैं और आम जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचा सकते हैं।

गांव में हुई यह जन-मिलनी सिर्फ एक प्रचार कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की मिसाल बनी। लोगों का बढ़ता काफ़िला अब हरमीत संधू की जीत का संकेत बन चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh8 hours ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab10 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab11 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab13 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana14 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत