Connect with us

Punjab

अमृतसर में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक की मौत

Published

on

पंजाब में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं , आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है. जहां पतंगबाजी के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया.

घटना अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर आजाद नगर के पास टुट साहिब गेट पर हुई । रविवार को आजाद नगर में लोग अपनी छतों पर पतंग उड़ा रहे थे । पतंग का पेंच फंसा तो एक ने दूसरे की पतंग काट दी। टीका-टिप्पणी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में गाली-गलौज होने लगी। रात आठ बजे छतों से शुरू हुई बहस सड़क पर आ गई । एक गुट का एक युवक धारदार हथियार से लैस होकर आजाद नगर पहुंचा.

इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली. जब गोली चलाई गई तो वह हरमनजीत सिंह की पीठ पर लगी . हरमनजीत सिंह को उसी समय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद परिजन उसे हरटेज अस्पताल ले गये. अस्पताल में इलाज के दौरान हरमनजीत की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें कब्जे में ले ली हैं.

कंट्रोल रूम से फायरिंग की सूचना थाना बी डिवीजन पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थाना बी डिवीजन के SHO ने बताया कि हरमनजीत सिंह की अस्पताल में मौत हो गई है. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. उनकी पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab43 mins ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National56 mins ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National1 hour ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab2 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं