Connect with us

Punjab

सेहत विभाग की बड़ी कार्रवाई, फैक्टरी पर छापेमारी कर किए सैंपल जब्त

Published

on

मोगा : दीपावली के पर्व को लेकर पंजाब के मोगा शहर के बेदी नगर में चल रही श्री लक्ष्मी पतीसा भंडार फैक्टरी पर मंगलवार सुबह फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा पतीसा, बर्फी और मिल्क केक के चार सैंपल लेने के साथ ही 1647 किलो मिठाई को सीज किया है।

सिविल सर्जन डा. राजेश अत्री ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा के बेदी नगर में लक्ष्मी पतीसा भंडार चल रहा है। जहां पर जोधपुर और अबोहर से मिल्क केक मंगवाकर शहर में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने तुरंत फूड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ फैक्टरी पर छापामारी की। इस दौरान मिल्क के साथ बर्फी, पतीसा, खोया के चार सैंपल लेने के अलावा 1647 किलो कुल मिठाई को सीज किया है। वही सभी चारों सैंपल को जांच के लिए विभाग की लैब में भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट मंगवाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिविल सर्जन ने समूह जिला मोगा निवासियों से अपील की कि वह त्यौहारों के सीजन दौरान मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदने समय गुणवत्ता की ओर जरूर ध्यान दें। अगर उनको कोई मिलावट बारे शक पड़ता है तो तुरंत फूड सेफ्टी टीम व सीधा सेहत टीम के ध्यान में लाए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वह अपने मुनाफे के लिए आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ न करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 mins ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab1 hour ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab2 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National2 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल