Connect with us

Punjab

लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, ए.एस.आई. के बेटे निकले कार स्नैचर

Published

on

अमृतसर : रणजीत एवेन्यू में कार मालिक को बुरी तरह से पीटने के बाद उसकी गाड़ी छीन ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें पुलिस ने 5 सदस्य गिरोह के 4 मैंबरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें 2 लुटेरे पंजाब पुलिस में तैनात ए.एस.आई. के बेटे हैं। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में साहिल गिल निवासी कोट खालसा, गुरप्रीत सिंह निवासी इस्लामाबाद, जश्नप्रीत सिंह निवासी कोट खालसा व राजनदीप सिंह निवासी लोहारका रोड शामिल है जबकि इनका 5वां साथी बबलू निवासी इस्लामाबाद अभी फरार चल रहा है जिसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

साहिल व राजनदीप सिंह के पिता पंजाब पुलिस में ए.एस.आई. के पद पर तैनात हैं जिनमें एक के पिता कमिश्नरेट पुलिस व दूसरे के देहाती पुलिस में तैनात हैं। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। यह खुलासा थाना रणजीत एवेन्यू की इंचार्ज सब इंस्पैक्टर अमनदीप कौर ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab20 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab22 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab22 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान