Connect with us

Punjab

रिश्तेदार के घर अफसोस जता घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, चली गोलियां

Published

on

firing on boy returning from relatives house

जालंधर : लगता है कि बस्ती बावा खेल इलाके को किसी की नजर लग गई है और इलाके में कई दिनों से क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। हाल में ही फैक्टरी मैनेजर से लाखों की लूट की वारदात दिन के समय हुई थी, जिसे थाने की पुलिस ट्रेस नहीं कर सकी और सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने वारदात को ट्रेस कर थाने की इज्जत बचाई थी। अब देर रात थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पड़े कटहरा मोहल्ला में कार सवार युवकों द्वारा एक व्यक्ति से मारपीट की गई और फिर उस पर पिस्तौल से हवा में फायर कर दिया। पीड़ित पक्ष के सर्मथकों का आरोप है कि थाने में वारदात की जानकारी देने पर भी पुलिस लेट पहुंची।

जानकारी देते हुए दविंद्र सिंह उर्फ बिल्ला निवासी मखदूमपुरा ने बताया कि बस्ती दानिशमदां के कटहरा मोहल्ले में उसके परिजन रहते हैं और एक परिजन की मौत होने पर वह अफसोस करने यहां आया था। इसी बीच गली में कार सवार करीब 5 युवक पहुंचे जिनमें प्रिंस बब्बू व अन्य शामिल थे। उसकी कमीज फाड़ने के साथ प्रिंस ने हवाई फायर किया। शोर मचाने पर सभी मौके से फरार हो गए। वहीं घटनाक्रम सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक उक्त लोग नशा बेचने का काम करते हैं और उन्हें शक है कि पुलिस को वह उनके बारे में जानकारी देता है, इसी रंजिश के चलते गोली चलाई गई है। मौके पर पुलिस ने एक चला गोली का खोल भी बरामद किया है। दूसरी ओर थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. राजेश ठाकुर का कहना था कि फिलहाल गोली चलने वाली बात सामने नहीं आई है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि पुरे मामले की जांच सीनियर अधिकारी भी कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab36 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab2 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े