Connect with us

Punjab

पिछले 6 महीने से बना रहा था हवस का शिकार, सहम गई थी नाबालिग लड़की

Published

on

फिरोजपुर : एक नाबालिग लड़की को डरा धमका कर पिछले करीब छह माह से उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी और पोक्सो एक्ट का पर्चा दर्ज किया है। मामला थाना आरिफके इलाके का है। पुलिस को दिए बयानों में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि अप्रैल माह में जब वह घर में अकेली थी तो गुरजंट सिंह निवासी बस्ती राम लाल उनके घर में घुस आया और उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने उसे धमकियां दीं कि इस संबंधी किसी को बताने पर वह उसके भाई को मरवा देगा और उसके मां-बाप के खिलाफ झूठा केस बनवा देगा। वह सहम गई और इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद छह माह के दौरान गुरजंट सिंह कई बार उसे घर में अकेली देख उससे जबरदस्ती कर चुका है। 3 अक्तूबर को गुरजंट सिंह ने पुन: यही काम किया और मोबाईल पर उसकी वीडियो बना कर किसी को बताने पर इसे वॉयरल करने की धमकी दी जिसके बाद उसने तंग हो सारी बात अपने मां-बाप को बताई और पुलिस को सूचित किया। एसआई ज्योति ने बताया कि बयानों के आधार पर आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील

Punjab2 hours ago

अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

National3 hours ago

पंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू

Punjab4 hours ago

भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 hours ago

Punjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?