Connect with us

Punjab

पत्नी व साली की बेरहमी से हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा

Published

on

श्री मुक्तसर साहिब : जिले के गांव आसबुट्टर के एक युवक ने अपनी पत्नी संदीप कौर (35 साल) और साली कोमलप्रीत कौर (19 साल) की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में थाना कोटभाई पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ ​​फौजी के खिलाफ धारा 302 के तहत पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोटभाई प्रमुख हरप्रीत कौर ने बताया कि बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर माननीय गिद्दड़बाहा अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं था और वह मेरे कहने से बाहर थी और इस काम में उसकी बहन भी उसका साथ देती थी, जिसके कारण मजबूरी में उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में आगे की पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि आरोपी बलजिंदर सिंह इन दोनों के चरित्र पर संदेह करता था व जब वह बाद दोपहर घर आया तो यह दोनों फोन पर बातें कर रही थी तो उसने गुस्से में घर से डंडा उठाकर पहले बैड पर बैठी साली के सिर पर जोरदार हमला किया जिसने मौके पर ही दम तोड़ गई। बाद में पत्नी जो अलग फोन पर बातें कर रही थी पर भी उसी डंडे से हमला करके कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने उपरांत आरोपी ने खुद गांव के सरपंच जसमेल सिंह व ओर जिम्मेवार व्यक्तियों को घटना की सूचना दी व मौके से फरार हो गया था। घटना का पता चलते ही थाना कोटभाई एसएचओ हरप्रीत कौर सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर बनती कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab3 hours ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab4 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल