Connect with us

Punjab

दिवाली की शॉपिंग करने गए पति-पत्नी के साथ बड़ी घटना, फैली दहशत

Published

on

लुधियाना: मॉल रोड पर दिन-दिहाड़े इनोवा कार से लाख रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार चोरों ने कार का शीशा तोड़कर महिला का पर्स चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला के पर्स में सवा 2 लाख कैश व 45 हजार रुपए के गहने थे।

इस संबंधी जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता मनोज जयरथ निवासी पक्खोवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी कंचन के साथ एक शोरूम में खरीददारी करने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी इनोवा कार माल रोड पर रेड क्रॉस भवन के पास खड़ी कर दी। इस दौरान व गहने व नकदी वाली पर्स कार की सीट के नीचे रख गए थे। करीब 20-25 मिनट बाद जब वे शॉपिंग करके लौटे तो कार का साइड का शीशा टूटा हुआ था। जब उन्होंने सीट के नीचे पर्स देखा तो वह गायब था। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 mins ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Punjab18 mins ago

PRTC सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

Punjab16 hours ago

दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu

National17 hours ago

AAP नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

National18 hours ago

मोगा की रैली में CM मान का ऐलान:‘30 दिन तकसीम’ योजना शुरू; आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख; 2027 के लिए मांगा जनादेश