Connect with us

Punjab

दशहरे पर सी.एम. मान की लोगों से अपील, राज्य में से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लो

Published

on

होशियारपुर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यहां श्री राम लीला कमेटी द्वारा मनाए गए दशहरा उत्सव के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस उत्सव को मनाने के लिए डेढ़ लाख से अधिक लोग यहां एकत्र हुए हैं। मान ने प्रशासन से आने वाले समय में इस त्योहार को बड़े स्तर पर मनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि दशहरा मैदान के नाम से मशहूर इस स्थान को निकट भविष्य में और बड़ा बनाया जाए इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को चिकित्सा शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज आगामी वर्ष से चालू हो जाएगा जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी तरह होशियारपुर में और भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे जिससे शहर की नुहार बदल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वह दशहरा उत्सव मनाने के लिए सुनाम जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नहीं बल्कि भगवान श्री राम के एक विनम्र भक्त के रूप में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के असली मुख्य अतिथि भगवान राम हैं, जिन्होंने युगों-युगों से पूरी मानवता को आशीर्वाद दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध होशियारपुर दशहरा का हिस्सा बनना बहुत खुशी और गर्व की बात है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह उत्तर भारत के सबसे बड़े दशहरे का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि होशियारपुर शहर में भी लोग एकजुट होकर दशहरा मना रहे हैं जबकि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अन्य शहरों में ऐसी एकता कम ही देखने को मिलती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab3 hours ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab4 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल