Connect with us

Punjab

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, दवा लेकर घर जा रही थी

Published

on

लुधियाना  : चंडीगढ़ रोड पर पंजाब रोडवेज की बस ने महिला को कुचल दिया। पिछले पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। वह अपने किराएदार के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेकर घर की ओर जा रही थी। बेटी की तबीयत खराब होने के कारण महिला दवा लेने के लिए सिविल अस्पताल गई थी। लौटते समय यह हादसा हो गया। महिला की पहचान धर्मशीला पत्नी पवन कुमार निवासी न्यू ग्रीन सिटी भामियां रोड के रूप में हुई है। हादसा वीर पैलेस के पास हुआ। वहीं, बस ड्राइवर की पहचान रणधीर सिंह (50) पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव रईएवाल तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। बस डबवाली बठिंडा से चंडीगढ़ जा रही थी।

पवन कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल से दवा लेकर वह धर्मशीला को छोड़ने जा रहा था। अचानक से पैट्रोल पंप के नजदीक उसे फैक्टरी से फोन आ गया। फोन सुनने के लिए उसने हैडफोन कान में लगाया। बातचीत करते हुए वह बाइक चला रहा था। इतने में पीछे से सरकारी बस का ड्राइवर लापरवाही से बस चलाता हुआ आया और उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने तुरंत जमालपुर की पुलिस को सूचित किया।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab20 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab22 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab22 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान