Connect with us

Punjab

जालंधर में बड़ा हादसा, घर पर स्टोर किए सिलैंडरों में आग लगने से 1 की मौत

Published

on

जालंधर : महानगर में घटे एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना सदर के अधीन आते गांव समराय में गैस सिलैंडरों की डिलीवरी करने वाले रंजीत सिंह नामक व्यक्ति की गैस लीकेज के कारण सिलैंडर को लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गैस सिलैंडरों की डिलीवरी करने वाले रंजीत सिंह, जोकि अपने घर पर ही डिलीवर करने वाले सिलैंडरों को रख लेता था और जैसे ही आज उसने गैस जलाई। तो गोदाम में पड़े सिलैडरों में आग लग गई तथा गैस की चपेट में आने के कारण रंजीत सिंह की मौत हो गई। 

वहीं हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रंजीत सिंह ने घऱ में 50-60 सिलैंडर स्टोर किए हुए थे, जहां पर एकदम से गैस लीक होने के चलते आग लग गई तथा इस दौरान रंजीत सिंह की मौत हो गई, हादसे दौरान घर की छत तक टूट गई है। वहीं दूसरी तरफ थाना सदर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एस.एच.ओ. भरत मसीह का कहना है कि पुलिस इस संबंध में बनती कार्रवाई करते हुए शनिवार को सुबह मृतक रंजीत सिहं का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप देगी। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज