Connect with us

Punjab

चोरों के हौंसले बुलंद, पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रैक्टर चोरी करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, एक फरार

Published

on

गुरदासपुर : थाना काहनूवान की पुलिस ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रैक्टर और ट्राली से महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर चोरी करने वाले 2 भाइयों समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

इस संबंध में सहायक सब इंस्पेक्टर सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी तुगलवाल ने बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर महिंद्रा अर्जुन रंग लाल 30 अक्तूबर को रोजाना की तरह बाबा दीप सिंह पैट्रोल पंप पर खड़ा करके घर को चला गया था। अगले दिन जब वह पेट्रोल पंप पर आया तो वहां ट्रैक्टर नहीं था और ट्रॉली वहीं खड़ी थी। तलाश करने पर पता चला कि पेट्रोल पंप पर रंगरेज का काम करने वाले आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मिट्ठू, हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पुत्र अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह पुत्र मजेर सिंह निवासी कंग थाना गोबिंदवाल साहिब जिला तरनतारन ने चोरी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों भाइयों मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी हरजीत सिंह अभी भी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 mins ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab1 hour ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab2 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National2 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल