Connect with us

Punjab

इनोवा सवार युवकों ने बस पर किया हमला, ड्राइवर व कंडक्टर को धमकियां दे आरोपी फरार

Published

on

तरनतारन : बिना किसी कारण बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ झगड़ा करते हुए अज्ञात व्यक्तियों ने बस की तोड़-फोड़ की। इसके आरोप में थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

पीड़ित गुरमुख सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी शहजादी ने पुलिस को बताया कि वह मोगा रोडवेज में बतौर ड्राइवर की नौकरी करता है। गुरप्रीत सिंह उसके साथ कंडक्टर का काम करता है। वह दोनों रोजाना की तरह अपनी बस मोगा से अमृतसर लेकर आए। दोपहर जब बस वापस अमृतसर से मोगा के लिए रवाना की गई। तब रास्ते में इनोवा गाड़ी सवार कुछ व्यक्तियों ने बस का घेराव करने की कोशिश की। गोइंदवाल बाइपास से पीछे शैलरों वाले लिंक रोड के माध्यम से मेन हाइवे की तरफ जाने के समय इनोवा गाड़ी सवार अज्ञात व्यक्तियों ने बस का घेराव कर लिया। हमलावरों ने बस के ज्यादातर शीशे बुरी तरह से तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National3 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab19 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National19 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab20 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज