Connect with us

Crime

सिरसा पुलिस ने 20 किलो गांजे के साथ UP के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, जांच जारी।

Published

on

हरियाणा के सिरसा जिले में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने डिंग क्षेत्र के भावदीन टोल प्लाजा से UP के दो तस्करों को 20 किलो 870 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान UP के इटावा जिले के रहने वाले शिशुपाल सिंह और राज के रूप में हुई है। शिशुपाल नगंला महाजीत का निवासी है, जबकि राज नगंला बाबू हरनारायण अमृतपुर का निवासी है।

सीआईए टीम के सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के नेतृत्व में डिंग मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भावदीन टोल प्लाजा पर दो लोग नशीला पदार्थ लेकर बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को प्लास्टिक के कट्टों के साथ पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर काबू पाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 mins ago

फरीदकोट बना नशा विरोधी अभियान का मॉडल जिला, अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में भी 97% रिकवरी

National35 mins ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी

Punjab46 mins ago

कुलदीप धालीवाल दिवंगत MD गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे और गहरा दुख जताया

National1 hour ago

भाजपा-अकाली दल ने ही पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाया, Amit Shah को पंजाब से माफी मांगनी चाहिए- केजरीवाल

Uttar Pradesh18 hours ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं