Connect with us

National

उस्ताद राशिद खान का हुआ निधन, कैंसर के कारण हुई उनकी मौत

Published

on

प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद राशिद खान का प्रोस्टेट कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है। 55 वर्षीय संगीतकार कोलकाता के एक अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटिलेटर पर थे। दिसंबर में स्ट्रोक पड़ने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

प्रसिद्ध संगीत उस्ताद और शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान ने 55 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, जो शास्त्रीय संगीत की दुनिया के लिए एक क्षति है।

23 दिसंबर को खबरें आईं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में किया गया लेकिन बाद में वह कोलकाता लौट आए।

बता दें कि पिछले शुक्रवार को मिर्गी का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. वह रामपुर-सहसवान परिवार से हैं और इस परिवार के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते हैं।

उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूँ में हुआ था। उन्होंने अपने नाना निसार हुसैन खान से प्रशिक्षण लिया। राशिद खान का पहला स्टेज परफॉर्मेंस 11 साल की उम्र में था। वह रामपुर-सहसवान घराने के गायक थे। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी. ‘जब वी मेट’ में गाया बंदिश का गाना ‘आओगे जब तुम सजना’ काफी लोकप्रिय हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज