Connect with us

National

पाकिस्तान लौटने का आज आखिरी दिन: Punjab में 235 अब भी मौजूद, समय सीमा चूकी तो हो सकती है 3 साल की सजा।

Published

on

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के तहत आज पाकिस्तान नागरिकों की भारत से वापसी की अंतिम तिथि है। इससे पहले भारत सरकार दो बार इस अवधि को बढ़ा चुकी है।

आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस समय सीमा को एक बार फिर बढ़ाया जाएगा या नहीं। यदि नहीं बढ़ाया गया, तो भारत में रुके हुए पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 24 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 के बीच अब तक कुल 537 पाकिस्तानी नागरिक—जिनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं—भारत से अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान लौट चुके हैं।

वहीं, बीते दिनों डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि Punjab में वीजा लेकर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या 235 है।

पाकिस्तान लौटने वाले पाक नागरिकों विवरण

24 अप्रैल: 28 पाकिस्तानी नागरिक
25 अप्रैल: 191 पाकिस्तानी नागरिक
26 अप्रैल: 81 पाकिस्तानी नागरिक
27 अप्रैल: 237 पाकिस्तानी नागरिक (इनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल)

दो बार सरकार बढ़ा चुकी छूट

पहलगाम में हुए हमले के बाद 23 अप्रैल को भारत सरकार ने सभी पाक नागरिकों का वीजा खत्म करते हुए उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया था। लेकिन दूर से आने वाले पाक नागरिकों की सुविधा को देखते हुए पहले इसे 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। 27 अप्रैल तक 537 पाक नागरिक ही पाक वापस लौटे। जिनमें 9 राजनयिक और अधिकारी भी शामिल थी। जिसके बाद भारत सरकार ने इसमें दूसरी बार बदलाव करते हुए 29 अप्रैल तक की छूट पाक नागरिकों को दी। यानी कि आज किसी भी हाल में पाक नागरिकों को भारत छोड़ना होगा।

भारत में रुके तो पुलिस करेगी अरेस्ट

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए रविवार शाम नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया है कि जो पाकिस्तानी तय डेडलाइन में भारत नहीं छोड़ता है तो उसे गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा। ऐसे नागरिकों को 3 साल जेल या ₹3 लाख जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

4 अप्रैल 2025 से लागू ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025’ के मुताबिक वीजा की शर्तों का उल्लंघन या तय अवधि से ज्यादा भारत में रुकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लांग टर्म वीजा धारकों को छूट

भारत सरकार ने पहले लांग टर्म वीजा वाले हिंदुओं को देश में रुकने की इजाजत दी थी। बाद में सभी लांग टर्म वीजा धारकों को इसका लाभ दिया गया। लेकिन जो पाकिस्तान अपने रिश्तेदारों को मिलने गए थे, उन्हें वापस आने की अनुमति नहीं थी। बीते दिन सोमवार भारत सरकार ने साफ निर्देश जारी करते हुए एलटीवी और (No Obligation to Return to India) नोरी सर्टिफिकेट धारकों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी है। इसी फैसले के बाद सोमवार 70 पाकिस्तानी नागरिक वाघा बॉर्डर के जरिए भारत पहुंचे। सभी के पास या तो लांग टर्म वीजा था या नोरी सर्टिफिकेट।

इन सभी नागरिकों का बॉर्डर पर दस्तावेजी सत्यापन किया गया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें भारत में प्रवेश दिया गया। इससे इन नागरिकों और उनके भारत में बसे परिवारों ने राहत की सांस ली है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग