Connect with us

National

Rajasthan में किराये के लिए किराएदार ने बुजर्ग महिला को उतारा मौत के घाट

Published

on

Rajasthan के जयपुर में सोमवार को किराए को लेकर माकन मालकिन और किरायेदार के बीच विवाद हो गया था | जिसके बाद एक किरायेदार ने 55 वर्षीय बुजर्ग महिला और उसके नाबालिग पोते की हत्या कर दी। दरसअल, पोते ने किराएदार को अपनी दादी की हत्या करते हुए देख लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी| पुलिस ने बताया कि जयपुर के सांगानेर इलाके में बहस के बाद आरोपी मनोज बैरवा ने प्रेम देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया|

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने वहां खड़े महिला के सात वर्षीय पोते गौरव की भी हत्या कर दी| इतना ही नहीं दोनों को मारने के बाद मनोज बैरवा ने दोनों शवों को घर की पानी से भरी टंकी में फेंक दिया| जानकरी के मुताबिक, शव को पानी की टंकी में फेंकने के बाद आरोपी भागने लगा लेकिन तभी पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका पीछा किया और हत्यारे किरायेदार को पकड़ लिया|

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो सांगानेर पुलिस ने आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया| पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोज बैरवा ने बताया कि उसका मकान मालकिन से कई बार झगड़ा होता था और घटना से पहले भी झगड़ा हुआ था| इस दौरान वह होश में नहीं था क्युकी उसने नशा कर रखा था और गुस्से में आकर बुजर्ग महिला की हत्या कर दी|

रिपोर्ट के मुताबिक उस बुजर्ग महिला के पोते गौरव ने किराएदार मनोज को हत्या करते हुए देख लिया और जब वह चिल्लाने लगा तो किराएदार ने उस पर भी चाकू से वार कर हत्या कर दिया | फिर उन दोनों के शवों को छिपाने के लिए पानी की टंकी में फेंक दिया | फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National4 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab12 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab12 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab13 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान