Connect with us

National

गोपालगंज में पुजारी की बेरहमी से की हत्या, निकाली आंखें, फिर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव और गाड़ियों में लगा डाली आग

Published

on

बिहार के गोपालगंज जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक पुजारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई | इतना ही नहीं उस पुजारी को मरने बाद उसकी आँखे निकाल ली गयी और प्राइवेट पार्ट भी काट डाला | जानकारी के मुताबिक पुजारी कई दिनों से लापता था ढूंढने के बाद पुजारी की बिना आँखों वाली लाश मिली | इस घटना के गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगो और पुलिस के बीच झड़प हुई जिसकी वजह से दो पुलिस कर्मी घ्याल हो गए |
आपको बता दे की ये घटना गोपालगंज जिले के दानपुर गांव की है जहां एक शिव मंदिर के पुजारी पिछले छह दिनों से लापता थे | उनके भाई अशोक कुमार साह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। पुजारी मनोज कुमार अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकला था लेकिन वह वहां से गायब हो गए| काफी ढूंढने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया | लेकिन शनिवार पुलिस को गांव की झड़ियो से पुजारी का शव बरामद हुआ उस लाश को देख सब लोग दंग रह गए क्योकि पुजारी को जान से मारने के बाद उनकी लाश में आंखे निकली हुई थी और प्राइवेट पार्ट को भी काट रखा था |
इसके बाद यह खबर गांव में फ़ैल गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जिसके बाद झड़प हुई | इस दौरान सभी लोगों ने पुलिस वाले पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों में भी आग लगादी |

बतादें की पुलिस ने जवाब में हवा में फायरिंग की और मामले कॉम शांत करने की कोशिश किया | सुरेश शाह ने कहा कि जिला प्रशासन के कुछ लोग आए और हमें आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच की जाएगी. लेकिन 6 दिन बाद मेरे भाई का शव मिला. “हम नहीं जानते कि हत्या कैसे और क्यों हुई?”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National14 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab23 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान