Connect with us

National

पुलिस को रेप के आरोपी को काबू करना पड़ा भारी, परिजनों ने बरसाए जमकर पत्थर

Published

on

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लेने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनो ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक दरोगा और सिपाही चोटिल हो गए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर अजीत सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि गांव की एक महिला ने पिछले साल नवंबर में कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है, ऐसे में छह पुलिसकर्मी तीन बाइक से उसे पकड़ने पहुंचे। वहां आरोपी से नोकझोंक हुई तो घर वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, इसी दौरान परिजनों ने पथराव कर दिया। इसमें मछलीशहर कोतवाली के एसआई अखिलेश यादव, सिपाही धनंजय पाठक घायल हो गए।

सूचना पर मछलीशहर सीओ अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, तेजीबाजार व मीरगंज थाने की पुलिस गांव में पहुंची, जहां देर रात पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सादे ड्रेस में आई थी और महिलाओं के साथ अभद्रता कर रही थी। इस बाबत मछलीशहर सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी। इस दौरान नोंकझोंक के बाद परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा व एक सिपाही घायल हो गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National3 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National3 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab4 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab4 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं