Connect with us

National

70 हजार लेकर बिचौलिये ने कराई शादी, शादी के दूसरे दिन चकमा देकर दुल्हन हो गई फरार

Published

on

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में कथित तौर पर ठगी के लिए शादी करने वाली दुल्हन को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पति के हवाले से बताया कि दुल्हन शादी के दूसरे दिन ही घर से फरार हो गई थी। पति के मुताबिक एक बिचौलिये ने 70 हजार रुपये लेकर युवती से शादी कराई थी।

ट्रांस यमुना थाना के प्रभारी सुमनेश विकल ने बताया कि नगला रामबल निवासी अनिल कुमार की 18 दिसंबर को मंदिर में शादी हुई थी। अनिल ने शादी के लिए अपने परिचित राजेश कुमार दोहरे से कहा था जिसने हाथरस जिले के सासनी निवासी सुनील से उसे मिलवाया था। विकल ने तहरीर के हवाले से बताया कि सुनील ने उसकी पहचान प्रदीप नामक युवक से कराई जिसने माही उर्फ रजनी से मिलाया।

प्रदीप ने बताया कि लड़की गरीब परिवार से है और विवाह का पूरा खर्च उसे ही उठाना होगा जिसपर अनिल सहमत हो गया और 70 हजार रुपये दिये। शिकायत के मुताबिक शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने बीमारी का नाटक किया दवा के बहाने बाहर निकली और फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी दुल्हन ने बताया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद जिले के कटघर निवासी है और उसने रुपयों के लिए शादी की थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को आरोपी दुल्हन को अदालत में पेश किया गया जहां से विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National10 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab18 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab19 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान