Connect with us

National

“55 Lakh पंजाबियों का Ration बंद करने की Conspiracy– AAP ने खोला मोर्चा”

Published

on

पंजाब में मुफ्त राशन को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि 55 लाख पंजाबियों का राशन बंद करने की साजिश रची जा रही है।

रविवार को पंजाब के सभी जिलों में AAP के मंत्रियों और विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी नेताओं ने साफ कहा कि वोट चोरी के बाद अब बीजेपी का नया हथकंडा है – राशन चोरी। इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।”

KYC का बहाना और राशन बंद

AAP नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार ने जुलाई में 23 लाख लोगों का राशन कार्ड KYC का बहाना बनाकर बंद कर दिया। अब 30 सितंबर से 32 लाख और लोगों का राशन बंद करने की धमकी दी जा रही है। यानी कुल मिलाकर 55 लाख पंजाबियों को मुफ्त राशन से वंचित किया जा रहा है।

नेताओं ने इसे पंजाब विरोधी और गरीब विरोधी बताया। उनका कहना है कि मुफ्त राशन गरीब परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है, और इसे छीनना गरीबों के साथ अन्याय और बड़ा पाप” है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन-कौन शामिल हुए?

जिला स्तर पर हुई इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े मंत्री और विधायक मौजूद रहे, जिनमें –

  • पंजाब AAP अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा
  • मंत्री हरपाल चीमा, हरभजन सिंह ईटीओ, लालजीत भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर,
  • विधायक तरूणप्रीत सोंध, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडियां और मोहिंदर भगत शामिल थे।

सभी ने एकजुट होकर कहा कि पंजाब सरकार किसी भी नागरिक का राशन कार्ड रद्द नहीं होने देगी।

बीजेपी पर सीधा वार

AAP नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

  • कहा गया कि अगर किसी परिवार का एक सदस्य कोई गलती करता है तो पूरे परिवार को सजा देना गलत है।
  • बीजेपी का असली एजेंडा गरीब विरोधी है, जबकि वह हमेशा उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट की तरफदारी करती है।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा – जब तक पंजाब में AAP सरकार है, एक भी राशन कार्ड रद्द नहीं होगा।”

पंजाब ने देश को अनाज दिया, अब खुद राशन से वंचित

आप नेताओं ने याद दिलाया कि पंजाब ने हरित क्रांति के समय पूरे देश को अनाज में आत्मनिर्भर बनाया।
पहले भारत को अमेरिका और दूसरे देशों से अनाज लेना पड़ता था, लेकिन पंजाब के किसानों ने गेहूं-चावल उगाकर देश का गोदाम भरा।
अब उसी पंजाब को राशन से वंचित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय” बताया गया।

प्रधानमंत्री से अपील

AAP नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि गरीबों का राशन बंद न किया जाए।
उनका कहना है कि मुफ्त अनाज गरीबों का हक है और इसे छीनने से लाखों परिवार मुश्किल में पड़ जाएंगे।

निजी डेटा इकट्ठा करने का आरोप

AAP ने बीजेपी पर एक और गंभीर आरोप लगाया – कि वह सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों का private data गैर-कानूनी तरीके से collect कर रही है।
पार्टी ने इसे रोकने की मांग की और कहा कि बीजेपी पहले ही फर्जी वोट और चुनाव चोरी जैसे मामलों में बेनकाब हो चुकी है।

जनता से अपील

AAP नेताओं ने पंजाबियों से अपील की –

  • भाजपा नेताओं से सवाल पूछें कि क्यों 55 लाख लोगों का राशन बंद किया जा रहा है।
  • अगर वे जवाब न दें तो उनका सामूहिक बहिष्कार करें।

AAP ने साफ कर दिया है कि पंजाब सरकार किसी भी हालत में राज्य के लोगों का राशन कार्ड रद्द नहीं होने देगी। वहीं बीजेपी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।

यह मुद्दा अब सीधे गरीबों के हक बनाम केंद्र सरकार की नीति के टकराव में बदल चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National13 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National15 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National16 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा