Connect with us

National

मातम में बदली खुशियां, ‘बर्थडे ब्वॉय’ की चाकू मारकर कर दी हत्या

Published

on

नेशनल डेस्क : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक 14 वर्षीय लड़के की उसी के सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़ित अपना जन्मदिन मना रहा था।

लोहसिंघना थाने के प्रभारी बिपिन कुमार यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को हजारीबाग झील क्षेत्र में हुई। हालांकि, घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि घटना में लड़के के पेट पर चाकू से गंभीर चोटें आईं थीं और उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने शनिवार को मुख्य आरोपी और चार अन्य लड़कों के खिलाफ अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National17 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National20 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे