Connect with us

National

रियर एडमिरल सी.आर. प्रवीण नायर ने सोर्ड आर्म के फ्लीट कमांडर का कार्यभार संभाला

Published

on

जैतो : भारतीय नौसेना की ‘सोर्ड आर्म’, पश्चिमी बेड़े में  चेंज ऑफ गार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर, एनएम ने मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में एक औपचारिक नौसैनिक परेड के दौरान रियर एडमिरल विनीत मैक्कार्टी से पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला। 

रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर को 01 जुलाई 1991 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। वे गोवा की नौसैन्य अकादमी और वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज तथा अमरीका के न्यूपोर्ट में यूएस नेवल वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने फ्लैग ऑफिसर के रूप में नौसेना के मुख्यालय में नौसेना कार्मिक (नीति एवं योजना) के सहायक प्रमुख की नियुक्ति पर कार्य किया है। रियर एडमिरल नायर ने संचार और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से युद्ध विशेषज्ञ के रूप में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों कृष्णा, कोरा तथा मैसूर पर अपनी सेवाएं दी हैं। 

उन्होंने फ्लीट इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ऑफिसर और पश्चिमी बेड़े के फ्लीट कम्युनिकेशन ऑफिसर तथा पूर्वी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें तलवार प्रशिक्षण दल व गोवा के नवल वॉर कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ और कोच्चि स्थित सिग्नल स्कूल के प्रभारी अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के साथ नौसेना प्रशिक्षण के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। 

उन्होंने नौसेना मुख्यालय में कमोडोर (कार्मिक) के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है। रियर एडमिरल नायर ने मिसाइल कार्वेट आईएनएस किर्च, विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभाली है। उन्होंने गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस चेन्नई पर भी अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।