Connect with us

National

नेपाल के काठमांडू में लगे 6.1 तीव्रता के झटके, दिल्ली-NCR तक हलचल

Published

on

नैशनल डैस्क :भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार सुबह नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र धाडिंग में था, जो राजधानी काठमांडू से लगभग 55 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। हालांकि, अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि 7 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी की मौत या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी महसूस किए गए। नेपाल सरकार की आपदा-पश्चात आवश्यकताओं के आकलन (पीडीएनए) रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल दुनिया का 11वां सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देश है।

दिल्ली में आया था 3.1 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे। बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक कई बार भूकंप दर्ज किया जा चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज