Connect with us

National

झारखंडः करंट लगने से 5 हाथियों की दर्दनाक मौत, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

Published

on

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार की रात बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई। उनमें से दो हाथियों के बच्चे थे। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

प्रभागीय वन अधिकारी ममता प्रियदर्शी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि यह घटना जमशेदपुर से करीब 45 किमी दूर घाटशिला अनुमंडल के तहत मुसाबनी के बेनियासाई गांव में हुई। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसी झुंड के चार और हाथियों को वहां से भगाया जो उस समय भी आसपास के इलाकों में घूम रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि ग्रामीणों ने इलाके में पिछले कुछ दिनों से हाथियों के एक झुंड के होने की सूचना दी थी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और वन अधिकारियों को इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab20 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab21 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab21 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान