Connect with us

Himachal Pradesh

हिमाचल में 5 दिन साफ रहेगा मौसम:28 दिसंबर को बर्फबारी के आसार, मंडी-बिलासपुर में घने कोहरे का अलर्ट

Published

on

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले भागों में 28 दिसंबर को फिर से बर्फबारी के आसार हैं। मगर अभी अगले पांच दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान, ज्यादातर भागों में सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। नाहन शहर को छोड़कर अन्य सभी जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा हो गया है। कुछ शहरों का पारा सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा हो गया है। मंडी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 6.6 डिग्री पहुंच गया है।

कल्पा का नॉर्मल से 6.1 डिग्री ज्यादा के साथ 3.6 डिग्री, शिमला का 5.3 ज्यादा के साथ 9.8 डिग्री, सोलन का 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 7.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में भी उछाल रिकॉर्ड किया गया है।

सुजानपुर में सुबह के वक्त आग सेंकते हुए लोग।

सुजानपुर में सुबह के वक्त आग सेंकते हुए लोग।

प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा

इसी तरह प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान में नॉर्मल से 4.4 डिग्री ज्यादा हो गया है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 8.6 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 16.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

कुल्लू के भुंतर का तापमान 6.4 डिग्री के उछाल के साथ 23.8 डिग्री, शिमला का पारा भी 5 डिग्री के उछाल के साथ 18.6 डिग्री पहुंच गया है।

इन जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज मंडी और बिलासपुर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना और हमीरपुर जिला के निचले इलाकों में भी कोहरा पड़ेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National5 hours ago

सुखबीर बादल के आरोपों पर Baltej Pannu का तीखा पलटवार, कहा- अपनी याददाश्त सुधारें बादल, बेअदबी का काला इतिहास आपका है

Punjab6 hours ago

किसान को प्रयोगशाला न बनाएं; CM मान बोले- पहले खुद परीक्षण करें फिर दें सलाह

National7 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान ने लुधियाना में टाटा स्टील की ग्रीन प्लांट का किया उद्घाटन; रोजगार और हरित उत्पादन में आएगा बड़ा बदलाव

National10 hours ago

राजस्थान से पानी की रॉयल्टी पर कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार:CM बोले- जो कहना है,वह कहें; चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की

Punjab11 hours ago

28 मार्च को शुरू होंगे 100 नए मोहल्ला क्लीनिक:सीएम बोले- मुख्यमंत्री सेहत योजना में सारा खर्च सरकार उठाएगी, विरोधियों को बोलने दो