Connect with us

Haryana

Haryana में मौसम साफ, अब दिन रहेंगे खुश्क: सिरसा सबसे गर्म, तापमान सामान्य से 2.4°C अधिक।

Published

on

Haryana में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं आज के बाद आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहा।

जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई। शुक्रवार को Haryana के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 घंटे में बदला तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। Haryana में सबसे अधिक गिरावट सिरसा की कैनाल कॉलोनी ओटू में दर्ज की गई, जहां तापमान में 1.9 डिग्री की कमी आई और यह 39.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दूसरी ओर, करनाल में तापमान में सबसे ज्यादा 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 mins ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

Punjab19 mins ago

श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: Harjot Singh Bains

Punjab16 hours ago

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारी

Chandigarh17 hours ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Punjab18 hours ago

Punjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्च