Connect with us

Haryana

Haryana के दो विद्यार्थियों का चयन पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए

Published

on

Haryana के दो विद्यार्थियों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में चर्चा के लिए किया गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी से सवाल-जवाब करने का मौका 49 बच्चों को मिला है, जिनमें हरियाणा से नारनौल की खुशी और सिरसा का अजय भी शामिल हैं।

अजय सिरसा जिले के गोरीवाला गांव का निवासी है और वह कालूआना गांव के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। वहीं, खुशी नारनौल के धोलेड़ा गांव की रहने वाली है और वह यहीं के सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ाई करती है।

इन दोनों विद्यार्थियों ने स्कूल की तरफ से कार्यक्रम के लिए सवालों का जवाब देते हुए एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर प्रबंधकों को भेजा था। इन वीडियो को प्रबंधकों ने पसंद किया और फिर इन दोनों का चयन कर लिया गया।

खुशी के पिता जिले सिंह एक सरकारी स्कूल के टीचर हैं, जिनकी पोस्टिंग मेवात के एक स्कूल में है। सरकारी स्कूल में टीचर होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में ही पढ़ाना बेहतर समझा। खुशी के शिक्षक बताते हैं कि वह एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बहुत होशियार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 29 जनवरी को भारत मंडपम में छात्रों से संवाद करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम टल गया है। चर्चा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता के लागू होने के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National1 hour ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National2 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab3 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं