Connect with us

Haryana

Rohtak में साइबर ठगी के दो नए मामले, पुराने नोटों के बदले करोड़ों और एटीएम पिन से 3 लाख की चोरी

Published

on

एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है, और इस बार ठगी रोहतक में हुई है। दरअसल, एक व्यक्ति को पुराने नोटों के बदले एक करोड़ रुपये मिलने का झांसा देकर ठगी की गई है। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार, उससे कुल 2 लाख 84 हजार रुपये ठग लिए गए। यह घटना Rohtak के गांव खिड़वाली के राजबीर के साथ हुई है। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, 11 अक्टूबर को उसके फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने उससे पुराने नोटों की जानकारी मांगी। जानकारी देने के बाद कॉलर ने कहा कि पुराने नोटों के बदले उसे एक करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इसके बाद विभिन्न बहानों से कॉलर ने कुल 2 लाख 84 हजार रुपये ऐंठ लिए।

ठगी का एक और मामला भी रोहतक से सामने आया है। दूसरे केस में एक व्यक्ति से उसका एटीएम पिन और ऐप पिन मांगा गया और उसने उसे दे दिया। इसके बाद, उसके खाते से 3 लाख 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस की शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 5 दिसंबर को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने एटीएम पिन और पीएनबी वन ऐप पिन मांगा। कॉलर के झांसे में आकर उसने पिन शेयर कर दिया, और फिर उससे ठगी हो गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग