Connect with us

Haryana

परिवहन मंत्री अनिल विज बोले- 60 से ज्यादा रफ्तार क्यों:करनाल में रोडवेज बस पलटाने का मामला, जांच के आदेश जारी

Published

on

करनाल जिले में शुक्रवार रात हरियाणा रोडवेज की बस के पलटने के मामले में हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज जांच के आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम को देखते हुए पहले ही एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन न चलाने के निर्देश हैं।

इसके बावजूद अगर लापरवाही बरती गई है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई चौंक से आगे पलटी सोनीपत डिपो की बस।

आईटीआई चौंक से आगे पलटी सोनीपत डिपो की बस।

बस में 40 से 45 यात्री थे सवार

हादसा शुक्रवार रात करनाल के आईटीआई चौक के नजदीक हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस हाईवे पर अचानक संतुलन खो बैठी और ग्रिलों को तोड़ते हुए पलट गई। बस में करीब 40 से 45 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में दो-तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए। कुल 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा तरफी।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा तरफी।

फुल वॉल्यूम गानों से बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों के अनुसार सोनीपत डिपो की यह बस बहुत तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। बस के अंदर गाने भी फुल वॉल्यूम में बज रहे थे। यात्रियों ने कई बार ड्राइवर से स्पीड कम करने को कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसी लापरवाही के चलते बस का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस की सायरन से इलाका गूंज उठा।

करनाल सर्विस लाइन पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस।

करनाल सर्विस लाइन पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस।

गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

एम्बुलेंस कर्मियों ने मौके पर प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हल्की चोट वाले यात्रियों का इलाज मौके पर ही किया गया। पुलिस ने हालात संभालते हुए धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया।

वहीं सेक्टर-32-33 थाना के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि बस पलटने के मामले में जुंडला गांव की एक महिला की शिकायत के आधार पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

AAP सांसद को बताया हराम

वहीं उन्होंने VB-G RAM G बिल को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर द्वारा बयान दिया था कि हराम में भी राम लिखा होता है। इस पर विज ने निशाना साधते हुए कहा कि हां लिखा होता है, इसलिए हम राम के है और वो हराम के हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग