Connect with us

Haryana

Haryana के 7 जिलों में 28 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 2 दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना।

Published

on

Haryana में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। 14 से 16 फरवरी के बीच Haryana में बूंदाबांदी के आसार बताए जा रहे हैं। हालांकि बूंदाबांदी दक्षिण पश्चिम जिलों में होने की संभावना है। इससे लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी।

Haryana के 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री के पार चला गया है। Haryana के यमुनानगर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, नारनौल और गुरुग्राम सबसे गर्म रहे। अधिकांश जिले दक्षिण Haryana के हैं। वहीं हिसार में बढ़ रहे तापमान से थोड़ी राहत मिली है।

सोमवार हिसार में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन बुधवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। हिसार में तापमान बढ़ने से 14 साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया । 2011 के बाद 10 फरवरी तक पहली बार तापमान 28 डिग्री के पार पहुंचा है।

2 दिन बाद तापमान में गिरावट

चौधरी चरण सिंह Haryana कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि Haryana में मौसम आमतौर पर 15 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

गेहूं पर असर डाल सकता है तापमान

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में बढ़ते तापमान का असर गेहूं की फसल पर देखा जा रहा है। इससे गेहूं की फसल बौनी और दाना कमजोर बनने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। Haryana कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने गेहूं की सर्विलांस बढ़ा दी है। इसके अलावा बढ़ते तापमान के इफेक्ट को मॉनिटर किया जा रहा है। वहीं किसानों को इससे निपटने के उपाय बताए जा रहे हैं। विज्ञानियों ने सलाह दी है कि तापमान अधिक होने पर किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, किसानों को 2 प्रतिशत पोटाशियम और नाइट्रेट का स्प्रे करना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं