Connect with us

Haryana

Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Published

on

Kanpur में न्यू ईयर पार्टी के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ गुमटी स्थित एवीएस ग्रांड होटल में पार्टी करने गया था। सुबह उसका शव बाथरूम में अर्धनग्न हालत में पाया गया। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चमनगंज के भन्नानापुरवा निवासी दिव्यांग अवधेश गुप्ता के इकलौते बेटे गौरव (22) की मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। गौरव स्वरूप नगर स्थित एक कैफे में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, एक जनवरी को गौरव दोस्तों के साथ होटल में पार्टी करने गया था। वहां दो कमरे बुक किए गए थे।

देर रात शराब पीने के बाद सभी दोस्त गौरव को होटल में छोड़कर चले गए। कुछ समय बाद एक दोस्त मोबाइल का चार्जर लेने वापस लौटा तो उसने गौरव को बाथरूम में अर्धनग्न हालत में पाया। उसने तुरंत गौरव को कार्डियोलॉजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मौत की खबर सुनते ही गौरव के दोस्त अस्पताल में डॉक्टरों से उलझने लगे। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय और नजीराबाद इंस्पेक्टर अमान सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। गौरव के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।

शराब के ओवरडोज की आशंका, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

नजीराबाद इंस्पेक्टर अमान सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला शराब के ओवरडोज से मौत का लग रहा है। हालांकि, परिजनों के आरोप के मद्देनजर पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।

मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा। जांच के आधार पर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National13 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab22 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान