Connect with us

Haryana

Badshah के नाइट क्लब में बम ब्लास्ट, चंडीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़े गए

Published

on

बॉलीवुड सिंगर और रैपर Badshah के नाइट क्लब के बाहर हुए बम ब्लास्ट मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हरियाणा के हिसार में एक एनकाउंटर के दौरान की गई। दोनों आरोपी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कई राज़ सामने लाए हैं और हम आपको बताते हैं कि यह आरोपी कैसे फरार हुए और पुलिस तक कैसे पहुंचे।

26 नवंबर की सुबह तड़के 3:15 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित नाइट क्लब के बाहर बम फेंके गए थे। बादशाह का यह नाइट क्लब था और बम फेंकने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच, जिला अपराध शाखा और ऑपरेशन सैल की संयुक्त टीम ने इन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के साथ काले जठेड़ी और गोल्डी बराड़ जैसे गैंग्स और लॉरेंस गैंग से उनके कनेक्शन का भी खुलासा किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की।

500 सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने सुराग हासिल किया। आरोपियों की भागने की दिशा चंडीगढ़ से मोहाली होते हुए दिल्ली हाईवे की ओर थी। डेराबस्सी के पास दप्पर टोल प्लाजा से पुलिस को पहला सुराग मिला, जहां आरोपियों ने मोटरसाइकिल छोड़ दी थी। इसके बाद वे हरियाणा रोडवेज की बस से हिसार के गांव बेहबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया।

जैसे ही पुलिस को आरोपियों का पता चला, उन्हें हिसार के बाईपास के पीरावली गांव में घेर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस पर 6-7 राउंड फायर किए, लेकिन पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी, जिससे वे सुरक्षित रहे। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपियों के पैरों में गोली मारी। इस मामले में पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

आरोपियों की पहचान अजीत खरड़ और विनय के रूप में हुई है। ये दोनों हिसार के निवासी हैं और कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे गोल्डी बरार के साथ इनकी बातचीत हुई थी और गोल्डी ने इन्हें बम धमाका करने के लिए उकसाया था। आरोपियों को करनाल से बम का सामान मुहैया कराया गया था और विदेश में बसने का झांसा भी दिया गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग