Connect with us

Haryana

अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस का ACTION ! अंबाला में मुख्य संचालक को किया गिरफ्तार, दो पहले से काबू

Published

on

अंबाला : आए दिन कई नशा मुक्ति केंद्रों को अवैध रूप से चलाया जा रहा है, और पुलिस इन अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों को दबोचने में लगी हुई है। वहीं अंबाला में पुलिस ने अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र के मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अंबाला पुलिस मुख्य आरोपी सरताज को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए इसका पुलिस रिमांड मांगेगी। पुलिस रिमांड के दौरान अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों को चलाने संबंधी कागजात बरामद करेगी।

अंबाला पुलिस ने अवैध नशा मुक्ति केंद्र को चलाने वाले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बीते दिनों अंबाला की पंजोखरा साहिब पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो जगहों पर अवैध नशा मुक्ति केंद्रों को चलाया जा रहा है। बता दें कि एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित खतौली तो दूसरा गरनाला गांव में चल रहा था। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य और पुलिस विभाग ने दबिश देकर जहां खतौली से 3 उपचाराधीन मरीजों का रेस्क्यू किया था, वहीं दो स्टाफ सदस्यों को भी काबू कर जांच शुरू कर दी थी।

दो आरोपी पहले से गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक गरनाला में अवैध नशा मुक्ति केंद्र से विभाग ने 24 मरीजों को रेस्क्यू किया था। साथ ही मौके से स्टाफ सदस्यों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि गरनाला और खतौली गांव के अवैध नशा मुक्ति केंद्र में जो मरीज थे वो ज्यादातर पंजाब सहित अंबाला और नारायणगढ़ से थे। पंजोखरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों में कार्यरत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था और इस केंद्र का संचालक सरताज फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सरताज को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी। साथ ही उसका पुलिस रिमांड लेगी ताकि उससे अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के कागजात और अन्य जानकारियां भी एकत्रित की जा सके ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab24 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab33 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab44 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह