Connect with us

Haryana

Petrol Pumps Closed: दो दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, आम जनता को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Published

on

Petrol Pump (File Photo)

Haryana: देश के हरियाणा राज्य में रहने वाले लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है। 30 और 31 मार्च को दो दिन हरियाणा के सभी जिलों में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश में 2 दिन तक पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य 2 दिनों तक पेट्रोल पंप बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे |

बता दें कि कल अंबाला में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें हरियाणा के 7 जिलों के पेट्रोल पंप संचालकों ने हिस्सा लिया. अपना कमीशन न बढ़ाए जाने से नाराज पेट्रोल पंप संचालकों ने 30 और 31 मार्च यानी दो दिन के लिए हरियाणा के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा |

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एक अर्से से सभी पेट्रोल पंप डीलर्स सरकारी एजेंसियों से तेल कमीशन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। जब पेट्रोल लगभग 65 रुपये था, तब से दो रुपए प्रति लीटर डीजल और तीन रुपए पेट्रोल पर कमीशन दिया जा रहा है। अब तेल लगभग 100 रुपये के आसपास है, पर फिर भी कमीशन नहीं बढ़ाया गया।

उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल पंप डीलरों की हड़ताल को देखते केंद्रीय तेल एजेंसियों ने कल, गुरुवार को दिल्ली में एक अहम बैठक भी बुलाई। जहां पर एजेंसियों के नुमाइंदों से तेल कमीशन पर चर्चा की। इस बैठक में कोई उचित समाधान नहीं निकला गया। इन दो दिनों के बाद ये हड़ताल अनिश्चित समय में तब्दील भी हो सकती है।

गौरतलब है कि व्यापारी पहले भी कई बार अपनी मांग उठा चुके हैं लेकिन उनकी मांगों पर पूरा ध्यान नहीं दिया गया| उन्होंने दो दिवसीय अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है और कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आने वाले चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज