Connect with us

Haryana

तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Published

on

पलवल : पलवल के गांव बड़ौली के निकट एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। चांदहट थाना पुलिस ने मामले में घायल युवक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव टप्पा निवासी बलराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सुबह अपने चाचा के लड़के राहुल के साथ घर से अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से पलवल के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रास्ते में गांव बड़ौली के निकट बड़ौली की पुलिया के पास पहुंचे। तभी बड़ौली की तरफ से तेज रफ्तार में आई स्कूल सुल्तानपुर की बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे के बाद बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है और जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौप दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab23 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab32 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab42 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह