Connect with us

Haryana

विधायक Devendra Atri ने चाय के खोखे पर बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं, सादगी से जीते दिल

Published

on

भाजपा विधायक Devendra Atri आज मंडी में पहुंचे और यहां पर धीरा की चाय की रेहड़ी पर बैठकर लोगों के बीच आकर बातचीत की। इस मौके पर विधायक ने चाय पी और रेहड़ी पर बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान किया। इसके बाद वे मंडी गेट के पास अर्जुन के चाय के खोखे पर भी पहुंचे, जहां चिल्ले का स्वाद लिया और वहां भी लोगों से उनके मुद्दे जाने।

विधायक Devendra Atri ने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है और वे अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए मंडी आए थे। उन्होंने चाय के खोखे पर जाकर चाय पीने और लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे उचाना को एक विकसित क्षेत्र बनाने के लिए अपने वायदों को पूरा करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार लगातार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। भाजपा ने हरियाणा में बिना पर्ची और खर्चे के रोजगार देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आगामी पांच सालों में दो लाख से अधिक रोजगार बिना पर्ची और खर्चे के देने का वादा किया है। विधायक ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, और नायब सिंह सैनी की सादगी और कार्यशैली के कारण विपक्ष को लगता है कि हरियाणा में उनका वक्त खत्म हो चुका है।

इसके अलावा, उचाना शहर में पीने के पानी की आपूर्ति को लेकर 17 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। सरकार हर घर तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है। उचाना में बस स्टैंड के लिए कट का काम भी शुरू हो चुका है और जल्दी ही बस स्टैंड की सेवा शुरू हो जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग