Connect with us

Haryana

Haryana में बारिश और धुंध का असर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Published

on

Haryana में आज सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। सुबह साढ़े 5 बजे मौसम खराब हुआ और फिर 6 बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद साढ़े 6 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसके अलावा, कई जगह धुंध भी छाई हुई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए डेंस फॉग (घना कोहरा) का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी शामिल हैं।

आगे का मौसम

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। धुंध का दौर जारी रहेगा और बारिश के आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। ठंड बढ़ने के कारण लोग घर से बाहर निकलने में कम रुचि दिखा रहे हैं और ज्यादा जरूरी होने पर ही बाहर जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग