Connect with us

Haryana

Farmers Protest 2.0: शंभू बॉर्डर पर फिर हलचल, बैरिकेड के पास पहुंचे किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Published

on

हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन है। आज फिर किसान दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे। कल शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे जबकि किसानों के साथ पुलिस की झड़प में कई लोग व पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इनमें पुलिस के एक डीएसपी भी शामिल हैं।

शंभू बॉर्डर पर फिर दागे गए आंसू गैस के गोले
शंभू बॉर्डर पर किसान बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस की ओर से फिर आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई है कि वह बैरिकेडिंग के पास न आएं।

बता दें कि बीते दिन मंगलवार (13 फरवरी) को किसानों ने सुबह 10 बजे पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया था। दोपहर करीब 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए थे। मशीन की रेंज कम पड़ी तो ड्रोन के जरिए आंसू गैस छोड़ी गई। किसानों ने यहां सड़क के बीच रखे सीमेंट के स्लैब ट्रैक्टर से हटा दिए थे। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाई। इस दौरान यहां अंबाला पुलिस के DSP समेत 5 पुलिसकर्मी और कई किसान भी घायल हो गए। किसानों ने यहां घग्गर के पुल के किनारों पर रखे सेफ्टी बैरियर तोड़ दिए।

किसानों की मांगें
आंदोलनकारी किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि कर्ज माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने, लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को बहाल करने और 2021 में हुए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab38 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab47 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab57 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह